
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना रायपुर पर गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा करने वालों की काउसलिगं की गयी तो जानकारी मिली कि कुछ नशा तस्करों द्वारा बेहट सहारनपुर से भारी मात्रा में अवैध चरस देहरादून में सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्धारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08-07-2025 को सोमनाथ नगर किशन डेयरी के पास से 02 महिला नशा तस्करों 1- शबाना 2- राजीदा को कुल 730 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि वह दोनों सगी बहने हैं व पिछले कुछ समय से चरस बेचने के काम में लिप्त है, उनके द्वारा बेहट सहारनपुर क्षेत्रों से चरस एकत्रित कर ऊँचे दामो में देहरादून में सप्लाई की जाती है। उनके द्वारा स्वयं उक्त चरस को एकत्रित कर अलग अलग स्थानों पर सप्लाई किया जाता था, क्योंकि महिला होने के कारण कोई उन पर आसानी से संदेह नहीं करता था। अभियुक्ताओं से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करो के नाम प्रकाश में आए हैं, जिसके संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- शबाना पत्नी नबाब निवासी ग्राम जसमोर, थाना बेहट, जिला – सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 28 वर्ष
2- राजीदा पत्नी इंतजार निवासी ग्राम जसमोर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 35 वर्ष
*बरामदगी:-*
730 ग्राम अवैध चरस
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 राजीव कुमार धारीवाल, चौकी प्रभारी मयूर विहार
2- उ0नि0 रजनी चमोली
3- कानि0 हिमांशु कुमार
4- म0का0 शोभा सेमवाल

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बडी कामयाबी, फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 04 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.!
दीपावली के पावन पर्व पर 18 से 20 क्विंटल फूलों से सजा श्री केदारनाथ धाम का भव्य प्रांगण, आज शीतकाल के लिए बंद होंगे क्षेत्रपाल रक्षक भगवान भैरवनाथ जी के कपाट। भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के साथ ही प्रारम्भ होगी श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की विधिवत प्रक्रिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग.,कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर आने वाले चुनाव मे जीत दर्ज़ करने के लिए भरा जोश, माँ लक्ष्मी क़ी पूजा कर देश प्रदेश कि सुख समृद्धि क़ी करी कामना.!