
रिपोर्ट =राजीव शास्त्री बहादराबाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह द्वारा वाहन चोरी के मामलों को तत्काल दर्ज करते हुए चोरों को सलाखों के पीछे भेजने और चोरी वाहनों के कटान पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वाहन चोरों के साथ ही चोरी के वाहनो की खरीद कर मुनाफा कमाने वाले कबाड़ियों के विरुद्ध भी । उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी के निर्देशों के बाद खानपुर पुलिस ने 22 नवंबर को शमशाद अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी ग्राम मौहल्ला झोझगान पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के कबाड के गोदाम में छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान गोदाम मालिक शमशाद अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी मौहल्ला झोझगान थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उप्र मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान गोदाम से हिरासत में लिए गए तसव्वर पुत्र सईद निवासी मौहल्ला झोझगान थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उप्र ने बताया कि यह कबाड का गोदाम उसका और उसके भाई का है। कार्रवाई के दौरान गोदाम के अंदर गाडियों कार व मोटर साईकिल के कटे हुए पार्टस, स्ट्रक्चर व काफी सारी गाडियों के रजिस्ट्रेशन सम्बंधित कागजात मौके पर पुलिस ने बरामद किए। गोदाम स्वामी तसव्वर द्वारा गोदाम में खडे वाहनों, चैसिस इंजनों, पार्ट्स एवं वाहन के स्ट्रक्चरों के सम्बंध में कोई दस्तावेज व जीएसटी नम्बर उपलब्ध न करा पाने पर गोदाम में रखे हुये सामान को पुलिस ने कब्जे में लिया गया।

मौके पर कुल 45 वाहनों की डिटेल मिली है जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कबाडी गोदाम में हो रहे अवैध कार्यों के सम्बन्ध में जिला अधिकारी हरिद्वार महोदय को अलग से रिपोर्ट प्रेषित कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी,फरार हुए आरोपीयो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष खानपुर रविन्द्र कुमार,
उ0नि0 नवीन सिह चौहान,
उप निरीक्षक मनीषा नेगी,
का0 अजीत तोमर,
का0अरविन्द रावत

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द