राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
चौकी प्रभारी पाटीसैण उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला मय पुलिस टीम के साथ पाटीसैण में वाहन चैकिंग कर रहे थे दौराने वाहन चैकिंग संजय रावत प्रधानाचार्य कमलपुर संगलाकोटी, पौड़ी द्वारा बताया गया कि मेरे साथ गाड़ी में जो बालक है वह अगरोडा के पास से गाड़ी में लिफ्ट लेकर बैठा है और सतपुली जाने की बात कर रहा है लेकिन मुझे यह बालक झूठ बोलता हुआ प्रतीत हो रहा है। चौकी प्रभारी पाटीसैंण द्वारा बालक को चौकी में लाकर उसे अपनेपन का अहसास दिलाकर वार्ता की गयी तो बालक द्वारा बताया गया कि मैं घरवालों से नाराज हो रखा हूँ और घर से भागकर जा रहा हूँ। चौकी प्रभारी द्वारा बालक का नाम पता पूछकर बालक के घरवालों से सम्पर्क किया गया, तो बालक के परिजनों द्वारा भी बताया कि वह घर से बिना बताये नाराज होकर कहीं चला गया था और हम लोग इसकी काफी ढूंढ़खोज कर रहे थे। तत्पश्चात बालक के पिता के चौकी आने पर बालक को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया। बालक के परिजनों द्वारा प्रधानाचार्य व पौड़ी पुलिस की सतर्कता की तारीफ करते हुए आभार प्रकट किया गया।
*पुलिस टीम*
उपनिरीक्षक श्री मुकेश गैरोला
आरक्षी 84 ना0पु0 पंकज रावत

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में दिखे एसएसपी दून के कडे तेवर, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास