
हरिद्वार जिले मे पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश से भाग कर आये कबाड़ीयो ने पुरानी गाडियो की आड मे चोरी की गाडीयो को ठिकाने लगाने का काम चलाया हुआ था जिसकी शिकायत स्थानीय लोगो ने कई पुलिस को दी जिसके चलते रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर मे पुलिस ने छापेमारी की। छापेमार कार्यवाही कबाडि़यों की दुकानों पर की गई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कटी हुई गाडि़यों के पार्ट बरामद किए।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर इलाके में कबाडि़यों के कुछ गोदाम ऐसे बनाए गए हैं जहां पर बाहर से लाई गई दोपहिया और चार पहिया गाडि़यों का कटान होता है। यह भी सूचना मिली थी कि इनमें काफी गाडि़यां ऐसी हैं जो चोरी कर लाई जाती हैं। इनके पार्ट्स को यहां पर निकाल कर बेचा जाता है। सूचना के आधार पर पहले इलाके में एसओजी की टीम को इन गोदामों का पता लगाने के लिए लगाया। टीम ने कई दिन काम करने के बाद पांच ऐसे गोदामों को चिह्नित किया। पता चला कि गोदाम में वाहनों को काटा जाता था।
पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी, सीओ सिटी, सीओ सदर ने सिटी के तमाम थानों की फोर्स और पीएसी के साथ इन सभी 5 गोदामों पर एक साथ रेड की। इस रेड से पहले ही गोदामों के संचालक मौके से फरार हो गए। मगर कर्मचारी जरूर पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस ने गोदामों में मिले तमाम वाहनों के पुर्जों की सूची तैयार कर गोदाम संचालकों को नोटिस जारी कर दिया है। सूत्रों के अनुसार यह सभी गाडि़यां चोरी की हैं। चोरी की गाडि़यों को ही काट कर उनका सामान यहां पर एकत्र किया जाता था।
पूछताछ में पता चला है कि गाडि़यां काटने का यह धंधा बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लोग चला रहे थे। पुलिस आरोपियों और उनसे जुड़े कबाडि़यों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि काफी समय से उन्हें यह सूचना मिल रही थी कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में दोपहिया और चार पहिया वाहन काटे जा रहे हैं। इस पर रानीपुर कोतवाली सहित पूरे सिटी के थानों का पुलिस बल व एसओजी की टीम साथ में लेकर इन ठिकानों पर धावा बोला गया। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इन पांचों ठिकानों से कार, मोटरसाइकिल समेत हर प्रकार के वाहन के इंजन, टायर, चेचिस आदि पुर्जे और कटे हुए हिस्से बरामद हुए हैं। गौरतलब है कि इतनी भारी फोर्स के साथ भी पुलिस आरोपीयो को नही पकड पाई एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द