पत्नि के सिर मे गोली मारने वाले बदमाश को पकडने गये दरोगा के पेट मे मारी गोली,जवाबी गोलीबारी मे बदमाश भी हुआ घायल,दोनो का मैक्स अस्पताल मे चल रहा इलाज,मालदेवता चौकी इंचार्ज मिथुन का चल रहा पेट से गोली निकालने का आपरेशन।
रायपुर क्षेत्र के बडासी पुल के नीचे सिर मे गोली लगी महिला की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर मिथुन जब आरोपी की तलाश मे मसूरी के होटल मे पहुंचे तो बदमाश ने फायरिंग कर दी मसूरी में हुई पुलिस की मुठभेड़ में एक गोली मालदेवता पुलिस चौकी इंचार्ज के पेट में लग गई। वहीं बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। पानीपत हरियाणा का रहने वाले आरोपी ने सितंबर में अपने पिता की भी हत्या कर दी थी और अब पत्नी पर भी गोली चला दी थी आरोपी की तलाश मे दरोगा को आरोपी के मसूरी मे होने के सुराग मिले थे मामला रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से संबंधित है। पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था। एक होटल के बाहर देखते ही आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार पर चला दी गोली। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली मारी। दरोगा मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं महिला को गोली मारने के मामले में आरोपी पति ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली।तब से महिला के पति की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया।इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था। सितंबर से उसके पिता भी थे गायब। अब पता चला कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। शुभम के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई
More Stories
नशामुक्त देवभूमि अभियान मे उधमसिंह नगर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, SOG और रुद्रपुर पुलिस टीम के साझा प्रयास से करीब तीन करोड़ रुपयों का गांजा किया बरामद,नशा तस्कर की होशियारी भी आरोपियों के नहीं आई काम, पकडे गये तीनो आरोपी शातिरना तरीके से कर रहे थे अवैध गँजे की तस्करी,सुतली के गठटरो के बीच मे छुपा कर ले जा रहे थे नशे का सामान !
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ