
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की थाना राजपुर पुलिस ने मामूली सी बात पर नाराज होकर लोहे की रोड से हमला कर घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है पकड़ा गया आरोपी हमला करने के बाद से ही पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार
वादी श्री आदर्श वीर धवन निवासी विवेक विहार जाखन राजपुर द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी कि उनके पडोस में रहने वाले शाहरूख नाम के व्यक्ति से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था, जिस पर शाहरूख द्वारा उनके साथ मार- पीट करते हुए उनके सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गये। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर अभियुक्त शाहरूख के विरूद्ध मु0अ0सं0: 78/25 धारा 109 भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय गया तथा दिनांक 23/05/25 को अभियुक्त शाहरुख अंसारी को राजपुर रोड अंग्रेजी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
शाहरुख अंसारी पुत्र मोहम्मद उस्मान निवासी नई बस्ती चिडो वाली, राजपूर देहरादून, स्थाई पता-ग्राम संधू बर, थाना सवेरा, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश
*पुलिस टीम :-*
1-उ0नि0 अर्जुन गोसाई, चौकी प्रभारी जाखन
2-हे0कां0 संतोष कुमार

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार