May 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की नई मंडी पुलिस और बदमाशो के बीच हुईं मुठभेड़, गोलीबारी मे एक घायल सहित 2 बदमाश किये गिरफ्तार, पुलिस ने बदमाशों के कब्ज़े से अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद,दोनों बदमाशों ने बचन सिंह कॉलोनी मे एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से किया था फायर!

 

दिनांक 2/3.08.2025 की रात्रि को थानाक्षेत्र नई मण्डी के अन्तर्गत बचन सिंह कालोनी में कुछ बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 371/2025 धारा 351(3)/109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया था।

गठित पुलिस टीम आज दिनांक 09.08.2025 को हाईवे पर पचेण्डा पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाईकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चैकिंग हेतु नही रूके तथा तेजी से नसीरपुर मार्ग पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवारों का पीछा किया गया तथा आगे नसीरपुर मार्ग पर चैकिंग कर रही दूसरी पुलिस टीम को सूचित किया गया। नसीरपुर मार्ग पर चैकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया । बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मोटरसाईकिल को नसीरपुर मार्ग से कच्चे रास्ते पर मोड दिया गया तथा तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाईकिल कच्चा रास्ता व फिसलन होने के कारण असंतुलित होकर गिर गई। बदमाश मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर ईंख के खेतों में घुस गये। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हो हुआ तथा बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से स्वंय को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी। जिसमें एक बदमाश घायल (दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है) हो गया तथा दूसरा बदमाश ईंख की फसल का फायदा उठाकर फरार हो गया। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा 01 बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा दूसरे बदमाश को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध देशी पिस्टल, 01 अवैध तमंचा 315 बोर तथा जिन्दा व खोखा कारतूस तथा 01 मोटरसाईकिल (बिना नंबर) बरामद की गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* हर्ष चौधरी पुत्र मनोज कुमार निवासी सुभाष नगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 21 वर्ष।(घायल)

*2.* नमन बरार पुत्र सुखजीत सिंह निवासी ग्राम कोट सुखिया थाना कोटपुरा जनपद फरीदकोट, पंजाब, उम्र करीब 23 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

➡️ 01 अवैध देशी पिस्टल मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस

➡️ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

➡️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (बिना नंबर)

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त हर्ष चौधरी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0- 08/2025 धारा 191(2)/115(2)/351(2) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0सं0- 14/2025 धारा 191(2)/190/115(2)/125/352/351(2) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* मु0अ0सं0- 371/2025 धारा 351(3)/109(1) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। (वांछित)

 

*गिरफ्तार अभियुक्त नमन बरार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0- 371/2025 धारा 351(3)/109(1) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। (वांछित)

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0 दिनेश चन्द थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 सुनील कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 रामवीर सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 राजकुमार बालियान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*5.* उ0नि0 अनील तोमर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*6.* है0का0 441 मौ0 इमरान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*7.* है0का0 756 मो0 इरफान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*8.* है0 का0 318 सुशील चौधरी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 2397 रवि कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*10.* का0 2199 धीरज कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*11.* का0 352 अनुज चौधरी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

Share