March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

रिहेंब सैटर मे रह रहे मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या,पंजाब का रहने वाला था मरीज,पुलिस आत्महत्या के कारणो की जांच मे जुटी।

 

हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई

आज दिनांक 10.8.2024 को थाना सेलाकुई को चौकी झाझरा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की रिहैब सेंटर सेलाकुई के एक मरीज द्वारा फांसी लगा ली है तथा सुभारती अस्पताल से मृतक रमजान पुत्र मोहम्मद सत्तार, निवासी पंजाब, उम्र 23 वर्ष का डेथ मेमो प्राप्त हुआ है। प्राप्त सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि रिहैव सेंटर मैं उपचाराधीन व्यक्ति द्वारा बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली है, जिसे साथी मरीजों द्वारा फंदे से नीचे उतारा गया और उपचार हेतु सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक रमजान के शव को सुभारती अस्पताल में रखा गया है तथा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही हैं, अग्रिम आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

You may have missed

Share