
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
अभी अभी सूचना प्राप्त हुई है कि थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत मयूर विहार चौकी के पास सहत्रधारा रोड पर स्थित होटल 4सीजन के को दो माह पहले लीज पर लेने वाले करीब 24 वर्षीय नवादा निवासी रवि नाम के अविवाहित युवक ने अज्ञात कारणो के चलते गले मे फांसी का फंदा बांध कर होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली स्थानीय लोगो ने बताया कि उक्त युवक ने करीब दो माह पहले ही इस होटल को काफी मंहगे किराये पर लिया था जानकारी करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान रवि रावत पुत्र मनीराम सिंह रावत उम्र 24 वर्ष निवासी नवादा नियर पंजाब नेशनल बैंक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून के रूप में हुई। मृतक रवि रावत उपरोक्त द्वारा अन्य पार्टनर अनुराग रावत व राहुल के साथ मिलकर होटल मालिक आरिफ खान से उक्त होटल अगस्त 2023 में लीज पर लिया था। लेकिन होटल मे आमदनी ना होने के चलते दो महीने मे ही युवक मोटे कर्ज तले आ गया था संभवत इसी के चलते युवक ने इस तरह का कदम उठाया होगा घटना देर रात की बताई जा रही है फिलहाल पुलिस और 108 ने मौके पर शव को उतार कर पंचायतनामे की कार्यवाही शुरू कर आत्महत्या के कारणो का पता लगाने का प्रयास कर रही है मौके पर मौजूद भीड अलग अलग कयास लगाए रही है ।


More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा