
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, वाहन में अवैध रूप से लाठी डण्डे रखने, शराब का परिवहन करने , वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहनों का संचालन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सडकों पर रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग आदि करने वालों तथा वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध “ऑपरेशन लगाम” के तहत वृहद स्तर पर कार्यवाही किये जाने निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में सभी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन लगाम ” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
विगत एक सप्ताह के दौरान ऑपरेशन लगाम के तहत दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
1- किये गये कुल चालान – 3597
2- मां0 न्यायालय के चालान- 931
3- मौके पर किये गये नगद चालान: 2666
4- वसूला गया जुर्माना – 12,46,690 /- ₹
5- गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की संख्या- 290
एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है की अभी यह अभियान लगातार जारी रहेगा!

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार