
रिपोर्ट =नरेंद्र गोयल डोईवाला
डोईवाला के राजीव नगर स्थित मीट दुकान से 80 हजार रुपये नगदी, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि संदीप सैनी की तहरीर पर उनकी दुकान में चोरी को लेकर रविवार को केस दर्ज किया गया। सोमवार को चोरी के आरोपी विक्रम सिंह (23) पुत्र गोपाल निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला को गिरफ्तार कर 71,300 रुपये नगदी और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपी नशे का आदी है। नशे के लिए रुपये जुटाने को उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त