
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
उत्तराखंड के हरिद्वार में से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां भीमगोड़ा में रेलवे ट्रैक के पास नवजात शिशु बरामद हुआ है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, नवजात को आज सुबह की किसी द्वारा कपड़े में लपेटकर रेलवे ट्रैक के पास छोड़ा गया शिशु के बराबर मे ही दूध की बोतल भी रखी मिली शिशु की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही नवजात को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा मिली जानकारी के अनुसार यह मामला भीमगोड़ा में रेलवे ट्रैक के पास का है। जहां आज सुबह के समय ही अज्ञात के द्वारा एक नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर मरने के लिए छोड़ दिया था आसपास के लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर गये तो सभी के होश उस समय उड़ गए जब उन्होंने चादर में लिपटे हुए एक नवजात को देखा। वहीं, बच्चे के पास दूध की बोतल भी रखी मिली है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिये मामले की जांच के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते बच्चे का पता नहीं चलता तो मासूम के साथ अप्रिय घटना हो सकती थी।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही