March 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

राष्ट्रीय दिया समाचार की खबर का तुरंत हुआ असर,राजपुर पुलिस ने बाईक को बस बनाने वाले 5 लोगो को किया गिरफ्तार, एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने खबर का संज्ञान लेकर तुरंत कराई कार्यवाई।

 

राष्ट्रीय दिया समाचार के एक पाठक ने अपने मोबाइल एक बाईक पर 5 लोगो के बैठकर जाते हुए रिकार्ड कर हमे भेजी थी जिसकी सत्यता का पता करने के बाद हमने उस खबर को अपने पोर्टल पर प्रकाशित किया एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तुरंत खबर का संज्ञान लेकर पुलिस को इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिये जिसके बाद राजपुर की आई टी पार्क पुलिस ने फोटो और विडियो मे दिख रही मोटरसाइकिल और सवारो को चंद घटो मे ही गिरफ्तार कर थाने भेज दिया जंहा पर पुलिस ने बाईक को सीज कर सभी सवारी करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई पकडे गये सभी व्यक्ति दून डिवाइन आईटी पार्क में वेल्डिंग का कार्य करते है, उनके द्वारा बताया गया ,पांचो व्यक्ति मोटरसाइकिल में सवार होकर नमाज पढ़ने जा रहे थे।

*चालान किये गये व्यक्तियों के नाम*

 

1- अयान पुत्र इरशाद निवासी जलालाबाद शामली, उ०प्र०

2- कासिफ पुत्र वाजिद निवासी रुड़की हरिद्वार

3- शाकिब पुत्र शाजिद निवासी जलालाबाद शामली UP

4- गुलफाम पुत्र मेहरबान निवासी गुजरहैडी मुजफ्फरनगर

6- नौशाद पुत्र सलीम निवासी ग्राम मांडी मुजफ्फर नगर

You may have missed

Share