देहरादून:
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के सेनानियों को स्मरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को महेंद्र भट्ट ने घंटाघर स्थित राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बड़ोनी और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कहा कि राज्य आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले स्व. इंद्रमणि बड़ोनी ने व्यक्तित्व और कृतित्व से पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हम सब जिस उत्तराखंड के अंग है उसके निर्माण में उन्होंने तन मन धन न्यौछावर कर दिया। ऐसे प्रखर आंदोलनकारी को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वर्गीय बड़ोनी के साथ-साथ कई नाम और अनाम आंदोलनकारी ऐसे हैं जिन्होंने प्रदेश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। मैं उनको नमन करता हूं। संविधान निर्माता और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो कार्य किया है उसे युगों युगों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में कार्यक्रम को वृहद रूप से मनाया जा रहा है।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक