
रिपोर्ट =हिमाशु गौड़ सेलाकुई
हिन्दुस्तान मे आये दिन देशविरोधी लहर के चलते हिन्दू धर्म को बचाने के लिए अब कई संगठन अपनी उपस्थिती दर्ज करा रहे है और सनातन धर्म के मानने वालो को अपने महान धर्म की महानता के बारे मे और सनातन धर्म के इतिहास की जानकारी देने के लिए समय समय पर जन जाग्रति कार्यक्रमो का आयोजन कर रहे है इसी कडी मे आज विकास नगर के एक मंदिर मे नव निर्मत न्यू हिंदू संगठन की बैठक संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजू राजपूत ने सभा को संबोधित करने से पहले मुम्बई की रहने वाली सनातन धर्म की बेटी श्रद्धा जिस की निर्मम हत्या जो उसके प्रेमी आफताब ने टुकडे टुकडे कर के की थी उसकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर कहा कि सनातन धर्म की परम्परा सर्व धर्म समभाव की धारणा रही है और सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो पेड पौधे,जल जीव सभी को भगवान का स्वरूप मान कर पूजता चला आ रहा है हर जीव मे भगवान का स्वरूप देखकर उसका आदर करता है सनातन धर्म मे जहा शास्त्र का महत्व है वही धर्म रक्षा के लिए शस्त्र का भी विधान मौजूद है इसी सभा मे संगठन के महामंत्री राकेश अग्रवाल ने हिंदुओं को जागृत करने के लिए सभी सनातन को बिना भेदभाव और जातिवाद से उपर उठकर एक जुट होने का संकल्प लिया साथ ही हर हिंदु वर्ग को इसमें जुड़ने की अपील की साथ ही राकेश अग्रवाल ने सप्ताह मे एक दिन मंगलवार को अपने निकट के मंदिर मे हनुमान चालीसा के पाठ करने का भी सुझाव दिया साथ ही उन्होने कहा कि न्यू हिन्द संगठन का ये प्रयास रहेगा कि हर हिंदू को साथ लेकर चला जाए और प्रत्येक व्यक्ति की सहायता के लिए और हर हिंदू को अपने धर्म की रक्षा के लिए आगे बढ़ाना होगा जिससे हिंदू धर्म की रक्षा हो सके इतना ही नही उन्होंने हिन्द बहनो को भी विधर्मी लडको के चंगुल से बचने की सलाह दी साथ ही मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई सेंटर और ब्यूटी पार्लर सहित अन्य स्वरोजगार खोलने की पहल करने की भी बात कही साथ ही साथ गायों माता की रक्षा के लिए भी हमें कार्य करने पर जोर दिया,इस सभा मे विकासनगर के करीब दो दर्जन गणमान्य व्यक्तियो सहित सैकड़ो युवाओ ने भाग लिया

More Stories
देहरादून क़ी डोईवाला पुलिस ने एक महिला को अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी महिला के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे अवैध गांजा किया बरामद.!
बाबा के धाम मे लग रहा सुनहरी रौशनी मे लगा चाँदी का तड़का,. केदारनाथ धाम में रात्रि एवं भोरकाल में पुनः हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारपुरी, बाबा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु।
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण