
दिनांक 21/03/25 को थाना नेहरू कॉलोनी पर वादी द्वारा अपनी पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0: 105 /25 धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
युवती की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा युवती के परिजनों तथा रिश्तेदारों से पूछताछ करते हुए तथा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से गुमशुदा नाबालिग के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक सर्विलासं की सहायता से भी किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूरूप गुमशुदा युवती के नोएडा में होने के सम्बन्ध में पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को नोएडा रवाना किया गया, जहाँ टीम द्वारा युवती के सम्बंध में जानकारी करते हुए उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त शाहबाज उर्फ मोनू पुत्र आबाद निवासी शेरकोट बिजनौर हाल पता मुस्लिम कॉलोनी थाना पटेलनगर को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के कब्जे से अपहर्ता को बरामद किया गया।
युवती द्वारा दिये गए बयानो के आधार पर अभियोग के धारा (64) बीएनएस व 3/5 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की बढ़ोतरी की गई।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
शाहबाज उर्फ मोनू पुत्र आबाद निवासी शेरकोट बिजनौर हाल पता मुस्लिम कॉलोनी थाना पटेलनगर
*पुलिस टीम :-*
(1) उ0नि0 धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी फव्वारा चौक
(2) उ0नि0 स्मृति रावत
(3) म0का0 स्वाति
(4) का0 श्रीकांत ध्यानी

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश