
दिनांक 08/07/2025 को मसूरी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना मसूरी पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष परिजनों के डाँटने पर नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चली गयी है, जिसे उनके द्वारा आस-पास के क्षेत्रों में तथा अपनी रिस्तेदारी में ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। वादी की तहरीर पर थाना मसूरी में मुoअoसंo 30/2025, धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नाबालिक युवती की बरामदगी हेतु तत्काल थाना मसूरी पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा वादी के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से गुमशुदा नाबालिग के जाने वाले रास्ते के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा व्हाट्सएप के माध्यम से गुमशुदा युवती की फ़ोटो को सर्कुलेट कर आस पास के थानों को बच्ची की तलाश हेतु अवगत कराया गया। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए पुलिस टीम द्वारा मैनुअल पुलिसिंग की सहायता से गुमशुदा नाबालिग के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, तो गुमशुदा युवती के मानसा पंजाब क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक टीम को पंजाब रवाना किया गया।
टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा युवती को ग्राम बरेटा, थाना बरेटा, तहसील बुड लाण्डा, जिला मानसा, पंजाब से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा नाबालिग की बरामदगी हेतु दून पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही तथा प्रयासों की युवती के परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बडी कामयाबी, फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 04 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.!
दीपावली के पावन पर्व पर 18 से 20 क्विंटल फूलों से सजा श्री केदारनाथ धाम का भव्य प्रांगण, आज शीतकाल के लिए बंद होंगे क्षेत्रपाल रक्षक भगवान भैरवनाथ जी के कपाट। भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के साथ ही प्रारम्भ होगी श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की विधिवत प्रक्रिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग.,कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर आने वाले चुनाव मे जीत दर्ज़ करने के लिए भरा जोश, माँ लक्ष्मी क़ी पूजा कर देश प्रदेश कि सुख समृद्धि क़ी करी कामना.!