रामनगर : ब्लॉक स्थित सरकारी क्वार्टर में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि खताड़ी पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी आवास में लोगों ने एक युवक को लहूूलुहान स्थिति में पड़ा देखा, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। आनन-फानन में कोतवाल अरुण कुमार सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त भास्कर पांडे पुत्र महेश चंद्र पांडे निवासी ग्राम सेमल खलिया, रामनगर, नैनीताल के रूम में हुई। भास्कर मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उक्त घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

वहीं प्राथमिक जांच के अनुसार पुलिस का कहना है कि भास्कर पांडे की हत्या में 4 लोगों के शामिल होने की आशंका है। उनके द्वारा हत्या से पूर्व शराब का सेवन किया गया एवं किसी बात को लेकर आपस में विवाद होने के चलते ही भास्कर की हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!