रुड़की
कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद में बड़ा हादसा होने से टल गया. कांवड़ियों की चलती बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इस दौरान बाइक सवार कांवड़िए सुरक्षित रूप से उतर गए थे। घटना पतंजलि योगपीठ के समीप फ्लाईओवर के पास की हैं। जहां पर कांवड़ियों की बाइक जलकर राख हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पलवल के रहने वाले कांवड़िए जसमिंदर अपने साथियों के साथ बाइक से गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे वह बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के समीप पतंजलि योगपीठ फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो अचानक से उनकी बाइक में धुआं उठने लगा, आग इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। गनीमत रही कि आग लगने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. बाइक सवार कांवड़िए भी सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने बताया कि तत्काल पहुंचकर आग को बुझा दिया गया है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई हैं।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे वर्ल्ड प्लास्टिक सर्जरी डे’ पर माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी वर्कशॉप’ का किया आयोजन, प्रतिभागियों को जटिल चोटों, कैंसर के बाद रिकंस्ट्रक्शन, अंग बचाने और अंगों की कार्यक्षमता बहाल करने आदि मामले की दीं जानकारी.!
तबाही का मंजर: नीति घाटी के तमक में फटा बादल, 40 मीटर का पुल बहा, उफान पर आए नाले ने जमकर कहर बरपाया, कई गांवों का तहसील से संपर्क टूटा
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण