
टिहरी की कैम्पटी पुलिस ने बाईक चोरी की सूचना मिलने के 24 घण्टे के भीतर ही अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है आपको बता दे श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को_* अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने नैनबाग बाजार से चोरी हुई *मोटरसाइकिल को मात्र 24 घंटे के भीतर बरामद कर 19 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 16-08-2026 की रात्रि नैनबाग बाजार में दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर दिनांक 17-08-2026 को मु0अ0सं0 36/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। चौकी प्रभारी नैनबाग उ0नि0 मंगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल UP23U 4118 बरामद कर अभियुक्त समीर उर्फ संजय थापा पुत्र लाल बहादूर, निवासी ग्राम नागल हटनाला, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उ0नि0 मंगेश कुमार, चौकी प्रभारी नैनबाग
2.कानि0 08 A.P अंकित रावत
🔶 अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
🔶 टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का सफल अनावरण, अपराधियों के विरुद्ध लगातार जारी है प्रभावी अभियान।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
विकासनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान, 200 से अधिक किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की करी कार्यवाही
सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक