रूड़की मे बदमाशो के हौसले कितने बुलंद है इस बात का पता इसी से लग जाता है कि रूडकी मे देहरादून रोड पर रामपुर डांडी मौहल्ले मे देर रात घर में चोर के घुसने पर एक महिला की नींद खुल गई। महिला ने शोर मचाया तो चोर ने उस पर चाकू से हमला बोल कर घायल कर दिया और फरार हो गया। मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अुनसार यह घटना कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत देहरादून रोड स्थित रामपुर डांडी की है। थानेदार सुभाष चन्द ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोर मौहल्ला रामपुर डांडी के एक मकान में दीवार पर सीढ़ी लगाकर घुस गया। आहट होने पर मकान में सो रही महिला की आंख खुल गयी।
महिला ने शोर मचाते हुए आरोपी को पकडने का भी प्रयास किया। इस दौरान चोर ने अपने बचाव में उस पर चाकू से हमला किया। बाद में चोर मौके पर ही चाकू छोडकर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी सख्त क़ानूनी कार्रवाई – बंसीधर तिवारी !
राजधानी मे दिखा श्रद्धा का गुब्बार,94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें,श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गुंजा परिसर, श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन !
नशे की हालत में बाजार में उत्पात मचाना चार लोगो को पड़ा भारी, कोटद्वार पुलिस ने चारो को हवालत भेजकर उतारी शराब की खुमारी !