सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल):
उत्तराखंड के नैनीताल की लेक ब्रिज चुंगी में हल्द्वानी के ठेकेदार और उसकी लेबर के साथ मारपीठ मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। चुंगी ठेकेदारों की तरफ से भी शिकायत दर्ज की गई है। मारपीट का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है
आपको बता दे कि नैनीताल के तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी में एक कार से आए हल्द्वानी के ठेकेदार की चुंगी कर्मियों के साथ बहस हो गई बहस बढी तो दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। घटना बढ़ते ही स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। तमाशबीनों के बीच हुई मारपीट का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। नीली सफेद चैक की शर्ट और सफेद पैंट पहने ठेकेदार को कुछ लोगों के पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हमलावर युवक ठेकेदार को लात घूंसों से मार रहा है। ठेकेदार ने तल्लीताल थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी। एस.ओ.तल्लीताल रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। चुंगी के ठेकेदारों का आरोप है कि हल्द्वानी का ठेकेदार अपने दोस्तों के साथ कार लेकर आया और लेक ब्रिज टैक्स देने से इनकार कर दिया। समझने पर गालीगलौच की और अभद्रता समेत मारपीट पर उतर गया। इसके बाद कर्मचारियों और उसके बीच मारपीट हुई जिसकी शिकायत उनकी तरफ से थाने में की गई है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग