
सोनू कुमार,(राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल
उत्तराखण्ड के हल्द्वानी के एक बरसाती नाले मे आये पानी के तेज बहाव में एक फंस गई कार के अंदर से जिंदगियों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने रैस्क्यू अभियान चलाया। चेतावनी के बावजूद बरसाती मौसम में जान हथेली पर लेकर उफनते नदी नालों को पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं लोग।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के छडायल स्थित प्रेमपुर लोशयाली में हाई स्कूल गेट के सामने एक सफेद ह्युंडाई क्रेटा कार रकसिया नाले के उफान में फंस गई। बरसातों में तबाही लाने के लिए बदनाम रक्सिया नाले का बहाव बहुत ज्यादा था। तेज बहाव के कारण कार में बैठी महिलाएं बाहर आने में असमर्थ रहीं, जिसके कारण गाड़ी में चीख पुकार मच गई। गाड़ी का चालक भी ड्राइवर सीट पर ही फंसा रह गया। स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों ने कार सवारों को बचाने की कवायद शुरू की। कुछ क्षेत्रवासी गाड़ी तक पहुंचे और महिलाओं को एक एक कर गोद मे लेकर सुरक्षित स्थल तक पहुंचाया। पुलिस की गैरमौजूदगी में इन लोगों ने सभी को सुरक्षित रैस्क्यू कर बचाया। रैस्क्यू करने वाले लोगों ने साहस का परिचय देते हुए रस्सी बांधकर खुद को और फिर पीड़ितों को सुरक्षित निकाला।
उत्तराखंड की सड़कों में पड़ने वाले रपटों और एक्सीडेंट प्रभावित क्षेत्र में वाहन चालकों का रिस्क सवारियों की जान के लिए खतरा बन रहा है। पिछले दिनों रामनगर में एक बस चालक ने भी रपटा पार करने में 35 यात्रियों की जान का रिस्क लिया था जब बस उफनते रपटे में पलट गई थी।गनीमत ये रही कि हड़से में किसी की जान नहीं गई थी। सरकार ऐसी खतरनाक जगहों में चेतावनी वाले बोर्ड लगाकर और मुनादी करके वाहन चालकों को आगाह करती रहती है लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं जिसका खामीयाजा कई बार लोगो को अपना जीवन खो कर चुकाना पडता है।

More Stories
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 36 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर आया गिरफ्त में
एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री