हल्द्वानी
बदमाशो के हौंसले किस क़दर बुलंद है कि अब इन्हे खाकी का भी डर नहीं। बेखौफ बदमाशो ने घर में घुसकर एक कांस्टेबल की पत्नी की हत्या कर दी। हमला किसी नुकीले हथियार से किया गया। घटना नैनीताल जिले के हल्द्वानी थानाक्षेत्र की है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सिपाही शंकर सिंह बिष्ट उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर थाने में तैनात है। सिपाही का पूरा परिवार हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र की कालिका कॉलोनी में रहता है। बताया जा रहा है कि सुबह बच्चे जब स्कूल गए तो शंकर सिंह की पत्नी ममता बिष्ट घर पर अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात द्वारा घर में घुसकर नुकीले हथियार से उनकी हत्या कर दी गई। हत्या किन कारणों से की गई,हमलावर कौन व कितनी संख्या मेे थे। इन सबका कुछ पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस इन सब कारणों की तफ्तीश में जुटी हुई है।

More Stories
बाबा के धाम मे लग रहा सुनहरी रौशनी मे लगा चाँदी का तड़का,. केदारनाथ धाम में रात्रि एवं भोरकाल में पुनः हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारपुरी, बाबा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु।
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू