उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले चार दिनो के लिए मौसम को लेकर चातावनी दी है जिसमे 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त