
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर सूचना निदेशालय, रिंग रोड देहरादून में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान बैठक में कुल 5 पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) से आर्थिक सहायता देने हेतु समिति ने सहमति जताई। साथ ही “मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना“ के अन्तर्गत 3 वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने पर सहमति बनी है।
उल्लेखनीय है कि पत्रकार एवं मृतक पत्रकार के आश्रितो हेतु पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) की स्थापना वर्ष 2008 में की गई। वर्तमान में पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) के मूलधन 7 करोड से अर्जित ब्याज के रूप में लगभग 24 लाख की धनराशि एंव 1 करोड़ 25 लाख की एफ.डी के रुप में जमा है। कारपस फण्ड के मूलधन से अर्जित ब्याज की धनराशि से ही पत्रकार एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता तथा वर्तमान में प्रदेश के 15 पात्र पत्रकारों को प्रतिमाह 8-8 हजार पेंशन का भुगतान किया जा रहा है।
इस दौरान समिति के सदस्यों के रूप में अपर निदेशक सूचना आशीष कुमार त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक शशि सिंह, डॉ. बी.डी.शर्मा, दिनेश जोशी, श्रीमती निशा रस्तोगी, दीन दयाल मित्तल उपस्थित रहे।

More Stories
कबेनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण, मंत्री ने ट्रैफिक, पानी और पुल निर्माण पर दिए कड़े निर्देश !
पौड़ी पुलिस ने चैक बाउंस मामले मे फरार चल रहे दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार !
देहरादून की कैंट पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का किया खुलासा, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू, आरोपी काम दिलाने के बहाने से बाहरी राज्यों से बुलाकर कराते थे लड़कियों से देह व्यापार !