राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
स्वास्थ विभाग और नगर निगम की शह पर बिक रहा है बीमार जानवरों का मीट

कोटद्वार। देवी रोड पर पनियाली स्रोत पुल के समीप नगर निगम व नहर के किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर वर्षों से रखे अवैध खोखों में स्वास्थ विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की शह पर खुलेआम बीमार जानवरों का मीट बेचा जा रहा है। स्वास्थ विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते बीमार जानवरों का मीट खाने से लोगों के स्वास्थ पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नियमानुसार किसी भी बकरे. मुर्गे व मछली आदि को काटने से पूर्व पशु चिकित्सक से उनके स्वास्थ्य की जांच करवाना अनिवार्य है। देवी रोड पर पनियाली स्रोत पुल के नजदीक सिंचाई विभाग और नगर निगम की जमीन पर रखें मीट के खोखे जिलाधिकारी के अतिक्रमण हटाने के निर्देशों को ताक पर रख उन्हें ठेंगा दिखा रहे हैं। वहीं यह मीट की दुकानें शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर पलीता लगा रहे हैं। इस अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय पुलिस की कार्य प्रणाली और उसकी चुप्पी पर भी सवाल सवाल खड़े हो रहे हैं। मांस बेच रहे मांस विक्रेताओं की इस बात में दम है कि हमारा स्वास्थ्य विभाग. नगर निगम और पुलिस क्या बिगाड़ लेगी। हमें सवका मुंह बन्द करना आता हैं

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!