उत्तराखंड के चमोली मामले का मुख्य अभियुक्त बिजनौर में गिरफ़्तार, चमोली में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में सीएम ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश…….
देहरादून: चमोली मामले का मुख्य अभियुक्त आरिफ़ बिजनौर में गिरफ़्तार कर लिया गया है।जनपद चमोली में एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ की घटना को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहद गंभीरता से लेते तुरंत सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस मामले में चमोली पुलिस प्रशासन को यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कृत्य की हम कड़ी भर्त्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही