March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार के निजी अस्पताल मे भर्ती बच्चे की जान मुसीबत मे,सुदेश मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल के डाक्टर पर लगा ईलाज मे लापरवाही का आरोप,बच्चे की हालत बगडने पर अस्पताल प्रबंधन ने खडे किये हाथ, अस्पताल पर परिजनो का हंगामा जारी।

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
सुदेश मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में एक 8 वर्षीय बच्चे के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। विहान नामक इस बच्चे को सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने इलाज करने से असमर्थता जताते हुए बच्चे को किसी अन्य अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी।
इस घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रजत गोयल ने बताया कि बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसे बुखार था, सुस्ती और उल्टी की शिकायत भी थी। उसकी हालत गंभीर होने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन स्थिति नाजुक देखते हुए परिजनों को सलाह दी गई कि वे बच्चे को किसी अन्य अस्पताल में ले जाएं वही परिजनो का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने ईलाज के नाम पर मोटे पैसे वसूले और ईलाज करने के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की है जिसके चलते बच्चे की हालत बजाय सुधरने के और बिगड गई है।

You may have missed

Share