
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खालापार थाना क्षेत्र के किदवईनगर में शादी से इनकार करने पर मजदूर पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और बेटी की हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस प्रेम-प्रसंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर गय्यूर अपने घर में ही परचून की दुकान भी चलाता है। शनिवार रात आरोपी ने थाने पहुंचकर हत्या की वारदात स्वीकार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी बेटी की शादी सहारनपुर के देवबंद में तय की थी, लेकिन लड़की किसी और से मोबाइल पर घंटो बाते करती थी जिसके चलते एक सप्ताह से घर में विवाद चल रहा था तंग आकर आखिर कार एक पिता ने अपनी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर खुद ही थाने जाकर सारा किस्सा बताया तो पुलिस के हाथ पाव फूल गये पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर लड़की का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही करते हुई गिरफ्तार कर हवालत में डाल दिया

More Stories
कांग्रेस द्वारा SIR प्रक्रिया मे बधा डालने के प्रयासों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,.
देहरादून मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के ऊपर फिर दरका पहाड़, घंटो की मस्सकत के बाद मार्ग हुआ सुचारु,स्थानीय लोगो ने कीमाड़ी मार्ग को वैकल्पिक मार्ग बनाने की उठाई मांग.!
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने टाटा नैनो कार से स्टंट करने वाले चार आरोपियों को लिया हिरासत मे,नैनो मिली तों यह हाल है ऑडी मिल जाती तों हवा मे ही उड़ा देते. देखिये नैनो का डांस करते हुये वीडियो.!