
मुज़फ्फरनगर की थाना फुगाना व साईबर थाना मुजफ्फरनगर की संयुक्त टीम द्वारा लोगों के साथ धोखाधडी कर करीब 80 करोड रुपयों से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के 06 शातिर अभियुक्तगण पुलिस के हत्थे चढ़े है मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित आनलाईन पोर्टल, “प्रतिबिम्ब” पर जनपद मुजफ्फरनगर से फर्जी काल कर लोगों के साथ साइबर धोखाधडी करने की शिकायतें प्राप्त हुई। उक्त प्राप्त शिकायतों की थाना फुगाना व साईबर थाना द्वारा जांच की गयी तो धोखाधडी की घटना में प्रयोग किये गये मोबाइल नंबर व बैंक खाते जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित मिले। थाना फुगाना व साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा गहनता से जांच कर उक्त धोखाधड़ी की घटना में प्रकाश में आये 06 अभियुक्तो को दिनांक 19.02.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. अक्षय पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम फुगाना थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
2. हर्ष आर्य पुत्र विकास कुमार निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
3. भव्यांश पुत्र गौरव निवासी बेलडा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
4. सचिन पुत्र समयप्रकाश निवासी म0नं0- 90 सिंगल स्टोरी नई बस्ती नंदग्राम थाना नंदग्राम जनपद गाजियाबाद।
5. हरेन्द्र पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम तुगलकपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार(उत्तराखण्ड)
6. आर्यन पुत्र दीपक चौधरी निवासी गांधीनगर निकट राजवंश पब्लिक स्कूल थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*वांछित/फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. राजा पुत्र नामालूम निवासी ग्राम करौदा महाजन थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
2. अनुराग पुत्र नामालूम निवासी गाजियाबाद।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ घटना में प्रयुक्त 09 मोबाइल फोन
✔️ 12 एटीएम कार्ड
✔️ 02 पैन कार्ड
✔️ 01 आधार कार्ड
✔️ 02 चैक बुक व 01 पास बुक
✔️ 07 फिनो बैंक की प्रीएक्टीवेटेड किट
✔️ 01 बैग
✔️ 01 वाई-फाई राउटर मय कनेक्टिंग केबिल
✔️ 01 मॉनिटर मय 01 सीपीयू व 01 माऊस
✔️ 01 प्रिन्टर
✔️ 5610 रूपये नगद
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
1. मु0अ0सं0- 18/26 धारा 318(4)/336/338/61(2) बीएनएस व 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना फुगाना मुजफ्फरनगर।
प्रारम्भिक पूछताछ पकडे गये अभियुक्तो ने एक स्वर मे बताया कि हम लोग घूम- घूम कर पैसो का लालच देकर भोले भाले लोगो का बैंक खाता , मोबाइल सिम कार्ड, आधार कार्ड , पैन कार्ड ले लेते है व देश-विदेश मे साइबर अपराध करने वाले लोगो को फर्जी सिम कार्ड व बैंक खातो की आवश्यकता होती है जिनके लिए हम लोग उन्हे बैंक खाते व सिम कार्ड एकत्र करके देते है जिससे उनके द्वारा इन बैंक खाते मे फ्रॉड का पैसा मगाया जाता है तथा फ्राड के पैसे का कुछ हिस्सा हमको भी मिल जाता है । कुछ खाते जिनके एटीएम कार्ड हमारे पास होते है उनका उपयोग हम लोग स्वय साईबर फ्राड की धनराशी प्राप्त करके एटीएम के जरिये निकासी करने के लिए करते है व हम धोखाधडी से लोगो की चौक बुक प्राप्त कर चौक पर फर्जी हस्ताक्षर करके चौक का उपयोग भी करते है । कुछ जगहो से हमारे पास देश-विदेश से साईबर फ्राड का पैसा भेजा जाता है हम अपना कमीशन काटकर बाकी का पैसा उनके बताये खातो में ट्रान्सफर कर देते है । आज भी हम सब मिलकर अपने काम करने के लिए नयी जगह देखने व लोगो से उनके बैंक खाते तथा सिम कार्ड व आधार कार्ड व पैन कार्ड लेने लिए आये थे और उन्ही के इन्तजार मे यहाँ खडे थे तथा हमारे दो साथी राजा जो ग्राम करोदा महाजन का रहने वाला है , अनुराग जो गाजियाबाद का रहने वाला है को साथ लेकर कुछ सामान लाने राजा के गाँव करौदामहाजन की तरफ कुछ देर पहले चले गये है । वह दोनो भी हमारे साथ यही काम करते है हम लोग भट्टे के कमरे में उनके आने का इंतजार कर रहे थे कि आपने हमे पकड लिया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-18/26 धारा 318 (4)/336/338/61(2) बीएनएस व 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0 67/18 धारा 386/506 भादवि0 थाना गंगानगर जनपद मेरठ।
3. मु0अ0स0 247/18 धारा 147/323/341 थाना लालकुर्ती जनपद मेरठ।
4. मु0अ0सं0 1284/22 धारा 66सी/66 डी आईटी एक्ट थाना नॉर्थ सेन क्राइम जनपद बेंगलुरू(कर्नाटका)
5. मु0अ0सं0 367/25 धारा 123/351 (1)/64 (1)/78/79 बीएनएस थाना दक्षिणी रोहिणी दिल्ली।
*गिरफ्तार अभियुक्त हर्ष आर्य उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-18/26 घारा 318(4)/336/338/61 (2) बीएनएस व 66सी/66 डी आईटी एक्ट थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त भव्यांश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-18/26 धारा 318 (4)/336/338/61 (2) बीएनएस व 66 सी/66डी आईटी एक्ट थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त सचिन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-18/26 धारा 318(4)/336/338/61 (2) बीएनएस व 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त हरेन्द्र उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-18/26 धारा 318 (4)/336/338/61 (2) बीएनएस व 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त आर्यन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0- 18/26 धारा 318(4)/336/338/61 (2) बीएनएस व 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार थाना फुगाना मुजफ्फरनगर।
2- प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह, थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर
3- उ0नि0 उमेश बघेल थाना फुगाना मुजफ्फरनगरा
4- उ0नि0 कौशेन्द्र तोमर थाना फुगाना मुजफ्फरनगरा
5- उ0नि0 राकेश कुमार थाना फुगाना मुजफ्फरनगर।
6- उ0नि0 राजदीप सिंह थाना फुगाना मुजफ्फरनगरा
7- उ0नि0 गौरव कुमार साईबर थाना मुजफ्फनगर।
8- का0 629 अजय कुमार थाना फुगाना मुजफ्फरनगर।
9- का0 1238 अमित कुमार थाना फुगाना मुजफ्फरनगरा
10- का0 1257 मनोज कुमार थाना फुगाना मुजफ्फरनगर।
11- का0 1795 विपिन कुमार साईबर थाना मुजफ्फरनगर।
12- का0 1260 रोबिन कसाना साईबर थाना मुजफ्फरनगर।

More Stories
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने खटीमा में आयोजित ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी’ पर आधारित कार्यशाला को किया सम्बोधित
वारंटियों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 8 वारंटियों को किया गिरफ्तार
चलती कार बनी आग का गोला, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू