
आज धीराज सिंह गर्ब्याल, सचिव, ग्राम्य विकास, उत्तराखंड शासन द्वारा हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह वेयरहाउस ग्रामीण उत्पादकों के उत्पादों के सुरक्षित भंडारण एवं प्रभावी विपणन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय उद्यमों को सशक्त बनाने तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत सचिव की अध्यक्षता में IFAD के सहयोग से संचालित ग्रामीण उद्यम त्वरित प्रोत्साहन परियोजना (REAP) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से बल दिया गय बल
• ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार से जोड़ने हेतु टूरिस्ट गाइड, पर्वतारोहण आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
• पर्वतीय क्षेत्रों में मिलेट्स, विशेषकर कोणी, चीणा, मडुवा एवं झंगोरा आदि फसलों के लिए कृषि विभाग के सहयोग से सीड बैंक स्थापित किए जाएं।
• मिलेट्स के क्लस्टरों को चिन्हित कर जैविक प्रमाणन की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए।
• पर्यटन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए।

सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं।

More Stories
मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश, भवनों और संवेदनशील क्षेत्रों का जिलाधिकारी जनपद में करेंगे सघन स्थलीय सर्वे
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
जिस भू माफिया और गैंगस्टर को ढूंढ रही थी उत्तरप्रदेश की चीता पुलिस ,देहरादून की राजपुर पुलिस ने 25 हज़ारी शातिर भू-माफिया को गिरफ्तार कर लिखी दीं ताबीर ,पकडे गये आरोपी ने बुजुर्ग NRI महिला के नाम ज़मीन की कर दीं थी फ़र्ज़ी रजिस्ट्री,पकड़ा गये आरोपी पर करीब दो दर्ज़ेन मुकदमे पहले से है दर्ज़,उत्तराखंड पुलिस ने शातिर को दबोच कर खिला दीं जेल के रोटियां.!