जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से निरन्तर की जा रही श्रद्धालुओं की मदद इस वर्ष की प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। यात्रा को अब लगभग एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। केदारनाथ धाम में हो रही बर्फवारी व यात्रा के अन्तिम समय में भी श्रद्धालुओं का जोश निरन्तर बरकरार है। हालांकि अब श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी जरूर आयी है। अब तक केदारनाथ धाम में 19,48,313 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिये हैं। इस मध्य जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का श्रद्धालुओं की मदद हेतु प्रारम्भ किया गया ऑपरेशन मुस्कान यथावत जारी है। केदारनाथ धाम यात्रा हेतु कर्नाटक से आये दम्पत्ति जिनके द्वारा चौकी भीमबली पुलिस को अपनी समस्या बतायी गयी कि केदारनाथ धाम जाने के लिए घोड़े वाले ने उनसे धनराशि ली गयी है और उनको यहां भीमबली से आगे ले जाने से मना कर रहा है और उनके पैसे भी वापस नहीं कर रहा है। जिस पर चौकी प्रभारी भीमबली धर्मेन्द्र शाह द्वारा घोड़े वाले से वार्ता की तो वह गोल-मोल बातें करने लगा, उनके द्वारा घोड़े वाले से भीमबली तक का वास्तविक मूल्य भुगतान रखने व शेष धनराशि यात्रियों को लौटाने हेतु कहा गया। चूंकि घोड़े वाले के स्तर से श्रद्धालुओं को अनावश्यक रूप से परेशान किये जाने व उनको बिना किसी उचित कारण के भीमबली में ही उतार दिया गया था, इस पर भीमबली में नियुक्त सैक्टर मजिस्ट्रेट से उसका लाईसेन्स निरस्त करवाया गया व यात्रियों से सभ्य व्यवहार किये जाने की हिदायत दी गयी। घोड़ा संचालक द्वारा गौरीकुण्ड से भीमबली तक जाने का वास्तविक भुगतान लेकर शेष धनराशि श्रद्धालुओं को वापस कर दी गयी है। उनके द्वारा इन श्रद्धालुओं को भीमबली से केदारनाथ तक जाने हेतु घोड़ों का प्रबन्ध करते हुए केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। इन बुजुर्ग दम्पत्ति द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं