
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से चैकिंग व निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में दिनांक 07.11.2025 को लक्सर पुलिस टीम द्वारा लक्सर क्षेत्र से चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूर्व में भी अवैध अस्लाह रखने के आरोप में जेल गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर मु0 अ0 स0-1089/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। आरोपी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*विवरण आरोपित-*
सौरभ उर्फ आनंद पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम मुण्डाखेडा कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0स0-1089/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0सं0 864/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
*बरामदगी*
01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 दीपक चौधरी
2-हे0कानि0 मनोज मिनान
3-कानि0 अनुप पोखरियाल

More Stories
देवप्रयाग मे बेलेरो कार 250 फिट गहरी खाई मे समाई ,सड़क हादसे मे एक घायल और ठेकेदार सहित चार की दर्दनाक मौत, पुलिस और sdrf ने शवों को बाहर निकाल कर भेजा अस्पताल !
मसूरी मे मौत बनकर टूटा पहाड़: एसडीएम कर्मचारी आवास परिसर में घुसा विशाल बोल्डर, कर्मचारी बोले- अब यहां नहीं रहेंगे.!
बैरागीवाला हत्याकांड के फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार