
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
रात का सन्नाटा और शराब का सरूर अच्छे भले आदमी को भी थोडा थोडा शैतान बना देता है लेकिन जब बाप की कमाई से मिला करीब 20 लाख रूपये का लोहे का घोडा पैरो के नीचे हो तो तुफान बनने मे कहा टाईम लगता है ऐसा ही कुछ हुआ राजधांनी के लाल समीर गुप्त के साथ वजह रही समीर की प्यारी हार्ल डेविडसन बाईक जिस पर सवार होते ही समीर हवा का झोका बन कर देहरादून की चिकनी चुपडी सपाट सडक पर तेज आवाज मे फर्राटे भरने लगा लेकिन अधीक्षक जनपद देहरादून ने रात्रि में हुड़दंग बाजी व शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने बाबत निर्देशित किया था जिसके अनुपालन में कोतवाली नगर देहरादून पुलिस द्वारा देर रात्रि तक घंटाघर पर सघन चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान एक चालक वाहन को खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए तेज पटाखे छोड़ते हुए शोर शराबा प्रदूषण करते हुए चलाते हुए पुलिस के हाथ लग गया जिसे रोक कर चेक करने पर पाया कि उक्त वाहन को समीर गुप्ता पुत्र बीके गुप्ता निवासी डिस्पेंसरी रोड देहरादून चला रहा था। वाहन चालक शराब के नशे में मदहोश था चालक द्वारा शराब का सेवन होने पर चालक को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज किया गया वाहन मोटर साइकिल HARLEY DAVIDSON की कीमत लगभग ₹20 लाख हैं।

More Stories
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार