
एक तरफ जहां पूरा प्रदेश राज्य स्थापना दिवस की खुशिया मना रहा था वही उत्तराखंड राज्य के आन्दोलन मे भाग लेने वाले राज्य आंन्दोलनकारी उत्तराखंड के सम्मानित आंदोलनकारी आदरणीय श्री भोपाल सिंह रावत जी राज्य स्थापना की 22वी वर्षगांठ मना कर इस संसार को अलविदा कह गये उन्होने अपने आवास गांधी चौक मसूरी पर जहा से उन्होने राज्य आन्दोलन की शुरूआत की थी अंतिम सांस ले ली उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी श्री भोपाल सिह रावत जी के देहान्त की खबर सुनते ही पूरे मसूरी मे शोक की लहर दौड गई गौरतलब है कि श्री भोपाल सिंह रावत जी को तत्कालीन पुलिस अधिकारीयो ने मसूरी गोली काण्ड मे आरोपी बनाया था जिसके चलते उन्हे बरेली जेल मे काफी समय बंदी रक्खा गया था स्वर्गीय भोपाल सिह रावत जी का अंतिम संस्कार उनके निवास विमला निवास स्प्रिंग रोड मसूरी से सुबह 9बजे हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगे
दिया समाचार परिवार राज्य आंन्दोलनकारी स्वर्गीय भोपाल सिह रावत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव