
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
ऋषिकेश क्षेत्र में मनसा देवी मंदिर रेलवे फाटक के पास देर रात भीषण दुर्घटना हो गई। बेहद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे घुस गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। क्षत-विक्षत शव बाहर निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मांस के लोथड़े सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। वाहन काटकर शव निकाले जा सके।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात 10:30 बजे के करीब एक बेहद तेज रफ्तार कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। एक के बाद एक उसने कई कारों को ओवरटेक किया। इसके बाद एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क पर आए किसी जानवर को बचाने के चक्कर में चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ा और नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर कार स्वामी की जानकारी निकाली।, आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पाया कि हरिद्वार की ओर से आ रही एक्सयूवी कार uk07 FS 5587 ने रोड पर किनारे खड़े ट्रक HR 58 A 9751 को टक्कर मार दी जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जिनको एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया है कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।
प्रथमदृष्टया चालक द्वारा किसी जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर टक्कर लगने की संभावना लग रही,
पुलिस द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार