March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

बहादराबाद चौकी मे तैनात सिपाही की मेहनत ने लौटाई भोले के चेहरे की मुस्कान, मुजफ्फरनगर निवासी कावड़िए का खोया मोबाइल ढूंढकर किया वापस,मंहगा मोबाइल वापस पाते ही भोला बोला थैंक्स मित्र पुलिस।

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे मुजफ्फर नगर निवासी कावड़िए भोला शिवशंकर पांडेय अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को जा रहा था जैसे ही कावड़िये रास्ते मे आराम करने लगे। कावड़िये आराम करने के बाद चले तो भोले ने अपना फोन देखा तो फोन गायब मिला। भोला अपने साथियों के साथ बहादराबाद बाजार पुलिस चौकी पहुंचकर फ़ोन रास्ते मे फोन खो जाने की बात कही। पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह चौहान ने तत्परता दिखाते हुये उक्त रास्ते पर पहुंचकर मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला। और चौकी पहुंचकर भोले शिवशंकर पांडेय का मोबाइल फोन जिसमे उसके फोटो बहुमुल्य कागजात सहित गुगल पे और नैट बैकिंग इत्यादी था को सकुशल भोले को लौटा दिया। शिवभक्त कावडिये ने बहादराबाद पुलिस चौकी मे तैनात पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह चौहान का धन्यवाद कर अपनी यात्रा जारी की ।

You may have missed

Share