-हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने से एक दिन पूर्व राज्यपाल पहुंचे हेमकुंड साहिब
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) बुधवार को चमोली में स्थित पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब पहूंचे। उन्होंने गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल बुधवार को हेली से घांघरिया पहुंचे। घांघरिया से श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे और हेमकुंड में अरदास में शामिल हुए। हेमकुंड साहिब पहुंचने पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से बातचीत की और हेमकुंड पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि सच्चे बादशाह गुरु नानक देव जी ने हमको सरलता, नम्रता, करुणा, सेवा आदि का जो सबक सिखाया है वह बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन है। मुझे आज बहुत खुशी हो रही है कि आज गुरु के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, यहां आकर मुझे सभी श्रद्धालुओं का जो स्नेह और आर्शीवाद मिला है उससे मै अभिभूत हुं।
हेमकुंड में हुए अवस्थापना विकास कार्यों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हेमकुंड आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु पैदल मार्ग और हेलीपैड बहुत अच्छा बना है। उन्होंने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे निर्माण का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोपवे बनने से आने वाले दिनों में हेमकुंड की यात्रा बेहद सुखद होगी। इसके बाद राज्यपाल वापस घांघरिया पहुंचे और घांघरिया गुरुद्वारा में भी मत्था टेका। इसके बाद घांघरिया से हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, उप जिलाधिकारी चन्द्रशेखर वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
गुरूवार 10 अक्टूबर को होंगे कपाट बंद
हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को खोले गए थे। इस वर्ष 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने इस पवित्र स्थल की यात्रा की। इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा का समापन 10 अक्टूबर को होने जा रहा है। शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट बंद किए जाएंगे। हजारों श्रद्धालु समापन समारोह में भाग लेने के लिए हेमकुंड पहुंचे है। पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब सिख धर्म में बहुत महत्व रखता है। माना जाता है कि हेमकुंड साहिब में सिखों के दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह ने पूर्व जन्म में कई सालों तक तपस्या कर आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति की थी। उनकी तपोस्थली पर ही गुरुद्वारा बना है। गुरुद्वारे के साथ ही पवित्र हेम सरोवर है। गुरुद्वारे में मत्था टेकने से पहले श्रद्धालु इस पवित्र सरोवर में स्नान करते है।

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!