March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शासन ने जारी किया यह आदेश।

उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शासन ने जारी किया यह आदेश…..

देहरादून: स्वतन्त्रता दिवस, 2024 के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में।

उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से देशभर में दिनांक 2 अगस्त, 2024 से 13 अगस्त, 2024 तक ‘हर घर तिरंगा’ बैनर के तहत विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

2- मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का देशवासियो से अनुरोध किया गया है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाये जाने हेतु निम्नवत् गतिविधियों का आयोजन किये जाने की अपेक्षा की गयी है:-

(1) तिरंगा यात्रा- पूरे राज्य में भव्य जुलूस का आयोजन करना, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों, कॉलेजों, संगठनों और निवासियों को अपने झंडों के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए दिनांक 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाये।

(2) तिरंगा संगीत कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत प्लेलिस्ट के साथ बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के रूप में तिरंगा संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। स्वतंत्रता और राष्ट्रीय गौरव की भावना का जश्न मनाने के लिए देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों के साथ संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

(3) तिरंगा श्रद्धांजलि स्थानीय कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों की उपस्थिति और भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाये।

(4) तिरंगा प्रतिज्ञा- तिरंगा प्रतिज्ञा सभी कार्यक्रमों का हिस्सा होंगी। तिरंगा प्रतिज्ञा का हिंदी और अंग्रेजी में सटीक पाठ हर घर तिरंगा वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा और इसे स्थानीय भाषा में अनुवादित करके इस्तेमाल किया जा सकता है। मेरी माटी मेरा देश अभियान

दौरान बनाए गए शिलापटों के पास प्रतिज्ञा लेने की गतिविधियाँ आयोजित की जा सकती है।

(5) तिरंगा कैनवास ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास लगाया जाएगा ताकि लोग स्थानीय भाषा में हर घर तिरंगा या जय हिंद लिख सकें। कैनवास राष्ट्रीय ध्वज (2:3) के समान अनुपात में हो सकता है। डिज़ाइन टेम्प्लेट www. harghartiranga.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। प्रत्येक राज्य से कैनवास दिल्ली लाया जाएगा और 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान लाल किले पर प्रदर्शन के लिए एक साथ सिला जाएगा।

(6) स्वच्छता अभियान दिनांक 12 से 14 अगस्त तक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों, कॉलेजों, संगठनों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया जाये।

(7) हर घर तिरंगा लोगो, बैकड्रॉप, होर्डिंग आदि के लिए अनुमोदित ब्रांडिंग www.harghartiranga.com और www.Indiaculture.gov.in वेबसाइटों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगी।

4- उपरोक्तानुसार गतिविधियों/कार्यक्रमों का आयोजन आमजनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट।

You may have missed

Share