
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। क्रिएटिव पीपल के बैनर तले बनी सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के उपन्यास पर बनी गढ़वाली फिल्म ‘यु कन्नु रिस्ता’ कल 28 अप्रैल, से कोटद्वार के Kay Cinemas में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म रोज एक GB शो सुबह 10:00 बजे से प्रदर्शित होगी।
आज यहां स्थानीय एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए फिल्म की निर्माता अंकित कन्या ने बताया कि डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के उपन्यास पर बनी फिल्म ‘यु कन्नु रिस्ता’ एक शिक्षिका द्वारा अपनी छात्र के असाध्य रोग के ईलाज के लिए किये गए संघर्ष की कहानी है। वहीँ दूसरी ओर उत्तराखंड की महान सैन्य परम्परा के तहत एक शहीद के परिवार की कथा का विन्यास भी इसमें जुड़ा हैऔर नारी सशक्तिकरण पर भी आधारित है।
निर्माता अंकित कंडियाल ‘लक्की’ ने कहा कि फिल्म के निर्देशक गणेश वीरान तथा वी.एस. नेगी है। कला निर्देशक राज नेगी, प्रोडक्शन मैनेजर प्रदीप नेगी व प्रदीप नैथानी, कार्यकारी निर्माता डॉ. बेचैन कंडियाल हैं। फिल्म में गीत डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने खुद लिखे हैं, जबकि पटकथा सम्वाद सुशीला रावत ने लिखी हैं। संगीत वीरेन्द्र नेगी ने दिया है और गीतों को सत्य अधिकारी, अनुराधा निराला, वीरेंद्र राही तथा उषा भट्ट पाण्डेय ने अपना स्वर दिया है।
फिल्म में उत्तराखंड के सभी मशहूर कलाकार है, जिसमें राजेश मालगुड़ी, अंकिता परिहार, परमेंद्र रावत, सुशीला रावत, गोपाल सिंह रावत, राजेश नौगाई, कुसुम चौहान, धर्मेन्द्र चौहान, नवल सेमवाल, इन्दू भट्ट, अजय बिष्ट, बाल कृष्ण चमोली, सतेश्वरी भट्ट, मानसी शर्मा, दिव्यांशी कुमोला तथा बालकलाकारों में अंशुल नेगी, कोमल किमोठी, प्रिया बुटोला आदि शामिल हैं । फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर प्रदीप नेगी व कंट्रोलर आश्ना नेगी है। डी.ओ.पी. मनोहर सती है।
ज्ञात हो कि गत दिनों करनाल में आयोजित ‘हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में ‘यु कन्नु रिस्ता’ को बेस्ट ज्यूरी चॉइस अवार्ड’ से नवाजा गया है। वहीं दिल्ली में आयोजित अरावली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को बेस्ट स्टोरी का अवार्ड मिला है।
फिल्म पिछले महीने देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में रिलीज की गई थी, जहां फिल्म तीन हफ्ते तक हाउस फुल चली और दर्शकों ने इसे खूब सराहा। इसके बाद फिल्म ऋषिकेश के रामा पैलेस में 1 हफ्ते चली जहां ऋषिकेश की जनता का बहुत प्यार मिला।
पत्रकार वार्ता में फिल्म की अभिनेत्री अंकिता परिहार, खलनायक राजेश नौगाई, वित्त नियंत्रक आशना नेगी, प्रोडक्शन मैनेजर प्रदीप नैथानी के अलावा सतीश गौड, राम प्रकाश शर्मा, राज गौरव नौटियाल, योगेश अग्रवाल, प्रमोद डोबरियाल अनेकों स्थानीय वरिष्ट नागरिक भी मौजूद थे।


More Stories
एसटीएफ की अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्यवाही हुई तेज,एसटीएफ और ऊधमसिंह नगर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में एक कार से भारी मात्रा में अवैध शस्त्रो का जखीरा व कारतूस हुए बरामद,
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ,वीवीआईपी रूट, प्रवास स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश.!
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने रंगदारी तथा जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी के साथी ने जेल में अपने साथ बंद एक अन्य व्यक्ति से मांगी थी 30 लाख के रंगदारी,