राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार में आज सुबह स्टेशन रोड पर पुलिस चौकी के सामने एक गिरासू भवन का अगला हिस्सा गिर गया। मलवे में नीचे खड़ी दो मोटर साइकिल दब गई, जबकि एक महिला बाल बाल बच गई। बताया जाता है कि इस गिरासूं भवन को नगर निगम द्वारा पिछले काफी समय से गिराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे थे, लेकिन भवन मालिक और किरायेदार द्वारा नोटिस को अनदेखा किया जाता रहा। भवन में नीचे एक होटल और दुकान खूली हुई है। होटल का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट कर सड़क पर आ गिरा।आसपास के लोगो ने बताया की स्टेशन रोड और जीएमओयू अड्डा होने के कारण अक्सर यहा भारी भीड़ रहती है। भवन के नीचे सड़क पर खड़ी एक महिला बाल बाल बच गई, लेकिन दो मोटर साइकिल मलबे में दब गई। नगर आयुक्त गुप्ता ने बताया की दोबारा उनको नोटिस भेज गया है। नोटिस पर भवन स्वामी नहीं आते हैं तो नगर निगम स्वयं गिरासू भवन को गिरा देगा और उसमें जो भी खर्चा आएगा वह भवन स्वामी को देना होगा।

More Stories
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि