
जहा भी जायेगा रौशनी बिखराएगा दीपक!
किसी दिये का अपना कोई जहां नहीं होता!!
जी हा ये लाइने आज केदारनाथ में तैनात निरीक्षक ‘प्रदीप’ पर बिलकुल सटीक बैठ रही है प्रदीप नेगी अपनी ड्यूटी को लेकर जितनी संजीदगी दिखाते है उतनी हीं ईमानदारी का परिचय भी समय समय पर देते रहते है ताज़ा मामला आज देखने को मिला जब नंदकिशोर सोनी अपनी पत्नी संतोष सोनी तहसील एवं जिला सिहोर मध्य प्रदेश के रहने वाले श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा पर आए थे जिनका लेडीज पर्स लिनचोली से केदारनाथ घोड़ा पड़ाव के बीच कहीं छूट गया था जिसमें एक लाख रुपए नगदी और आवश्यक दवाइयां थी। अपने बैग के खो जाने पर ये लोग काफी परेशान थे। इन्होने अपनी परेशानी केदारनाथ पुलिस सहायता केंद्र पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों को दी गई, जिस पर निरीक्षक प्रदीप नेगी ने अपनी टीम को तुरंत बैग को ढूंढ़ने के निर्देश दिये पुलिस टीम ने बड़ी मेहनत और लग्न के साथ कुछ देर में हीं उक्त बैग को खोज कर सकुशल बरामद कर यात्री को एक लाख रुपए नगदी सहित वापस कर दिया यात्रीगण द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस एवं केदारनाथ चौकी मैं कार्यरत समस्त टीम की उक्त कार्य के लिए आभार प्रकट करते हुए मित्र पुलिस के सम्मान में कई बार सेल्यूट दिया !

More Stories
देवप्रयाग मे बेलेरो कार 250 फिट गहरी खाई मे समाई ,सड़क हादसे मे एक घायल और ठेकेदार सहित चार की दर्दनाक मौत, पुलिस और sdrf ने शवों को बाहर निकाल कर भेजा अस्पताल !
मसूरी मे मौत बनकर टूटा पहाड़: एसडीएम कर्मचारी आवास परिसर में घुसा विशाल बोल्डर, कर्मचारी बोले- अब यहां नहीं रहेंगे.!
बैरागीवाला हत्याकांड के फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार