March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

जिन्दा सांप को खाने वाले आदमी को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार, अतिक्रमण के दौरान घर टूटने पर दीवार से निकला था सांप।

नैनीताल में रेलवे की ओर से नगीना कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक ने सांप को ही चबा लिया। इसका वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने युवक के खिलाफ भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालान कर दिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शनिवार को नगीना कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इसी दौरान कमलेश महतो का घर पोकलेन मशीन से तोड़ा गया तो दीवार से सांप निकल आया। कमलेश ने गुस्से में सांप को पकड़कर अपने दांतों से चबा कर घायल कर दिया।
इस घटना को पास में खड़े लोगों ने वायरल कर दिया। तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कमलेश महतो को नगीना कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।

You may have missed

Share