देहरादून
देहरादून के रिहायशी इलाके में घूम रहे गुलदार का आखिरकार वन विभाग ने रेस्क्यू कर लिया है, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। यह गुलदार बीते कई दिनों से बालावाला, नथुवाला, शमशेरगढ़ और इसके आस पास के इलाके में देखा जा रहा था। क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग दहशत में थे।इसे देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई थी और कुछ जगहों पर पिंजरा भी लगा दिया गया, लेकिन गुलदार नहीं पकड़ा जा सका था।
गुलदार की तस्वीर कई इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी, आज गुरुवार सुबह करीब 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने आखिरकार गुलदार को सुरक्षित पकड़ा लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
क्षेत्र के रेंज अधिकारी राकेश नेगी के अनुसार, रायपुर क्षेत्र में मसूरी वन प्रभाग के द्वारा क्षेत्र से रेस्क्यू किया गुलदार मादा है, जिसकी उम्र डेढ़ से 2 वर्ष है। वन विभाग की टीम ने करीब एक सप्ताह की कड़ी मशक्कत के बाद आज गुलदार को पकड़ लिया।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!