मौसम विभाग की ओर से आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह-सुबह घने कोहरे का प्रभाव रहा। इसके साथ ही उत्तरी हवाएं चलने से लोगों को ठंड ने परेशान किया।साल की आखिरी शाम को सर्द हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। नए साल का जश्न मनाने वाले लोगों ने इसका भी लुत्फ उठाया। हालांकि बर्फबारी की उनकी उम्मीद पूरी न हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश होने से मौसम का बदलाव तेज होगा। नए साल के पहले दिन कोहरा छाया रहा। वहीं दिन व रात के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट होगी।
नए साल के पहले दिन आज सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। अभी तक सर्दियों की बारिश नहीं हुई है। उधर उत्तरी हवाओं के चलने से सूखी ठंड पड़ रही है। ऐसे में नए साल पर भी बारिश और बर्फबारी न होने से मौसम शुष्क रहेगा। बारिश होने पर ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज के लिए देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया था। रविवार को सुबह-सुबह घने कोहरे का प्रभाव रहा। और आज भी घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही उत्तरी हवाएं चलने से लोगों को ठंड ने परेशान किया।दोपहर में हल्की धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। रविवार के तापमान में नजर डाले तो देहरादून में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा