सहकारिता विभाग के तहत जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के 423 पदों के लिए हुई परीक्षा में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट अब शासन में धूल फांक रही है। जांच समिति ने इस माह की शुरूआत में ही अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। लेकिन, अभी तक धांधली के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होना तो दूर जांच रिपोर्ट का खुलासा तक नहीं किया गया।
जिला सहकारी बैंक की भर्तियों में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह ने भर्तियों में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए थे। इसके लिए संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल और मान सिंह सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच समिति ने सबसे पहले देहरादून डीसीबी और फिर पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर डीसीबी की जांच पूरी कर चार अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप चुकी है।
सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के मुताबिक जांच रिपोर्ट शासन को मिल चुकी है। रिपोर्ट काफी बड़ी है। इसलिए शासन में परीक्षण में समय लग रहा है। इस मामले में जिन आरोपियों के नाम भी सामने आएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
पौड़ी मे स्कूटी सवार सड़क से करीब 30 फिट गहरी खाई मे गिरा, sdrf ने चालक को घायल अवस्था मे निकलकर भेजा अस्पताल !
नवरात्री का पहला व्रत और माँ शैल पुत्री क़ी पूजा के मंत्र माँ यमुनोत्री धाम के रावल के सौजन्य से.!
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान