सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड के भीमताल में हिंसक वन्यजीव के हमले में जान गंवाने वाली तीनों महिलाओं के परिवार के एक एक सदस्य को वन विभाग की तरफ से नौकरी पर रखा जाएगा और वन्यजीव को जल्द काबू(नियंत्रण)में लेने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना वापस ले लिया है। वन संरक्षक बीजू लाल टी आर ने खुटानी बेंड पहुंचकर आंदोलनरत ग्रामीणों को समझाया और हिंसक जानवर के पकड़े जाने तक घर मे सुरक्षित रहने को कहा।
नैनीताल जिले में भीमताल के समीप पड़ने वाले अलचौना और मलुवाताल गांव में तीन महिलाओं पर हमला कर जान से मारने के आरोपी हिंसक वन्यजीव को नियमानुसार कब्जा करने की मांग को लेकर आज आक्रोशित ग्रामीणों ने खुटानी चौराहे पर जमकर आंदोलन किया। विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी से बिगड़ती हालत को देखकर वन संरक्षक बीजू लाल टी आर खुटानी पहुंचे और उन्होंने आंदोलनरत लोगों से बात की। सड़क जाम कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों से वन संरक्षक ने वार्ता की और उनके गुस्से को शांत किया। आंदोलनरत युवाओं ने कहा कि बीते 13 दिनों में हिंसक वन्यजीव ने तीन महिलाओं को मार दिया है, जिसपर बीजू लाल ने उन्हें तीनों परिवार के एक एक सदस्य को चिड़ियाघर अथवा बॉटेनिकल गार्डन में काम पर रखने की बात कही। उन्होंने कार्यवाही के बारे में बताते हुए कहा कि तराई मध्य के डी.एफ.ओ.और उनकी टीम इस जानवर को काबू करने के लिए पहुंच रही है। उन्होंने ये भी बताया कि हिंसक वन्यजीव को काबू करने के लिए चार अतिरिक्त पिंजरे और लगाए जाएंगे। आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अपना धरना वापस लिया।
बाईट :- बीजू लाल टी आर, वन संरक्षक।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!