
प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में आईसीडीएस द्वारा संचालित 2165 आंगनबाडी केन्द्रों में भौतिक संसाधन जुटाये जायेंगे। इसके लिये भारत सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 21 करोड 43 लाख की धनराशि जारी की है। इन आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों के लिये चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर, बाला फीचर्स एवं आउटडोर प्ले मैटिरियल खरीदा जायेगा। इसके लिये प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्र को एक-एक लाख की धनराशि दी गई है।
उत्तराखंड सरकार ने प्री-प्राइमरी स्तर पर बच्चों की बुनियाद को मजबूत करने के लिये कई महत्वपूर्ण कदम उठायें हैं। सरकार ने नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत आंगनबाडी केन्द्रों को सुविधा सम्पन्न बनाने के दृष्टिगत भारत सरकार को कार्ययोजना भेजी थी। जिसके क्रम में केन्द्र सरकार ने राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में आईसीडीएस द्वारा संचालित 2165 आंगनबाडी केन्द्रों में चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर्स, बाला फीचर्स और आउटडोर प्ले मैटिरियल की खरीद के लिये 21 करोड़ 43 लाख की धनराशि जारी की है। जिससे इन आंगनबाडी केन्द्रों की शक्ल व सूरत संवारी जायेगी। ताकि यहां आने वाले नौनिहाल खेल-खेल में अपना शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ा सके। जिसके तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में संचालित सभी 2165 आंगनबाडी केन्द्रों को तीनों मदों में करीब एक-एक लाख की धनराशि आवंटित कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत सूबे के जिन आंगनबाडी केन्द्रों का चयन किया गया है उनमें अल्मोड़ा जनपद के 167, बागेश्वर 170, चमोली 153, चम्पावत 156, देहरादून 119, हरिद्वार 58, नैनीताल 224, पौड़ी 102, पिथौरागढ़ 356, रूद्रप्रयाग 138, टिहरी 281, ऊधमसिंह नगर 192 तथा उत्तरकाशी 49 आंगनबाडी केन्द्र शामिल हें।
राज्य सरकार की मंशा सूबे के नौनिहालों को प्री-प्राइमरी स्तर पर शारीरिक व मानसिक रूप से परिपक्व बनाने के लिये मजबूत ढांचा तैयार करना है। जिसके तहत सूबे के सभी आंगनबाडी केन्द्रों को आधुनिकतम सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसके लिये प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्र को एक-एक लाख की धनराशि दी गई है। -*डा. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।*

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!