September 17, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

राजधांनी मे गूंजी गोली की गूंज,नकाबपोश ने झोंका फायर, छात्रा ने डट़ कर किया मुक़ाबला, पांव और गले पर लगे छर्रे।

 

देहरादून के कारगी चौक पर अज्ञात नकाबपोशों ने एक छात्रा पर फायर झोंक दिया। छात्रा ने हौसला दिखाते हुए आरोपितों का डटकर सामना किया। इस बीच कुछ छर्रे छात्रा के गले व पांव पर लगे। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। सुबह वह स्कूल और शाम को ट्यूशन जाती है। शाम सात बजे वह ट्यूशन से घर आ रही थी। कारगी चौक के पास शिवालिक एन्क्लेव लेन नंबर-2 के बाहर स्कूटी पर सवार दो नकाबपोशों ने उसे रोका और जेब से तमंचा निकाला। बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए उनसे तमंचा छीनने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने फायर कर दिया। इसके कुछ छर्रे बेटी के गले व पांव पर लगे।पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि छात्रा को गोली नही लगी बल्कि गिरने से चोट आयी है प्रत्यक्षदर्शी की माने तो लडको ने गोली चला कर स्कूटी लेकर चंपत हो गये वही लडकी के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज करने के साथ आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपितों ने गोली मारने का प्रयास क्यों किया है फिर भी पुलिस हर पहलू पर अपनी पैनी नजर बना कर जांच कर रही है

You may have missed

Share